Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इसी दौरान पड़ोस के कुछ लोग उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार, हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनके दाहिने पैर का घुटना क्षतिग्रस्त हो गया। शोर सुनकर बचाव के लिए पहुंची उनकी पत्नी और पुत्री के साथ भी मारपीट की गई, जिससे दोनों घायल हो गईं। घटना के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह विवाद को शांत कराया।
आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि मारपीट के दौरान आरोपितों ने उनकी पत्नी के गले में पहने गए आभूषण भी छीन लिए। घटना के बाद घायल अवस्था में सभी लोग चैनपुर थाना पहुंचे, जहां से पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा। इलाज के बाद पीड़ित परिवार द्वारा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। मामले में पूछे जाने पर चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा मामले की जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



