Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पीड़िता मीरा देवी, पति चंदन बिंद, निवासी गुनई, द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन में बताया गया है कि 21 जून 2026 को सुबह करीब 11 बजे वह अपने पति के साथ घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान गांव के ही राजेश बिंद, रमेश बिंद, रोहित बिंद समेत पांच लोग गाली-गलौज करते हुए उनके घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने मिलकर दंपति के साथ मारपीट शुरू कर दी।
इस दौरान महिला के गले से मंगलसूत्र भी छीन लिया गया। पीड़ितों के अनुसार किसी तरह वहां से निकलकर उन्होंने अपनी जान बचाई और इलाज के लिए चैनपुर सीएचसी पहुंचे। उपचार के बाद दंपति ने चैनपुर थाने में पहुंचकर लिखित शिकायत दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मारपीट की घटना को लेकर प्राप्त आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है तथा पूरे मामले की जांच करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही।



