Homeगयापीएम मोदी ने बिहार को दिया 13 हजार करोड़ का सौगात

पीएम मोदी ने बिहार को दिया 13 हजार करोड़ का सौगात

Bihar:   पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गया पहुंचे, जंहा उपस्थित लोगो के द्वारा पीएम का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार, डिप्टीसीएम विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, सतीश चंद्र दुबे, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, मंत्री जीवेश मिश्रा, लोक मोर्चा के संयोजक उपेंद्र कुशवाहा, मंत्री संतोष कुमार सुमन, विधायक वीरेंद्र सिंह, मनोरमा देवी, दीपा मांझी, ज्योति मांझी, अनिल कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपथित रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News
इस दौरान पीएम के द्वारा करीब 13 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया। साथ ही मंच से ही गया से दिल्ली तक जाने वाली अमृत भारत ट्रेन व वैशाली से कोडरमा के लिए चलने वाली मेमू ट्रेन का लोकार्पण किया एवं आवास योजना के तहत कई लाभार्थियों को उनके मकान की चाभी सौपा। आगे पीएम मोदी ने मगध विश्वविद्यालय के प्रांगण में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गया जी भगवान बुद्ध की ज्ञान और शांति की भूमि है। जंहा आज लगभग 13000 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया है, जो निश्चित रूप से अपने आप में एक बड़ी बात है। इसका लाभ यहां के लोगों को मिलेगा।

आगे उन्होंने कहा की सीएम नीतीश कुमार के द्वारा भी बिहार में व्यापक कार्य किया जा रहा है और केंद्र की सरकार उनकी हरसंभव मदद कर रही है। इस 13000 करोड़ की योजनाओं में आवास, जलापूर्ति, सड़क, स्वास्थ्य सहित अन्य कई चीजे शामिल है। आगे विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा की ये पार्टियां जनता को दिग्गभ्रमित करने का कार्य करती है। जब इन लोगों को कार्य करने का मौका मिला, तो इन लोगों के समय में नरसंहार और लूट की घटनाएं होती थी। माओवादियों का राज होता था, लेकिन हमारे शासनकाल में विकास का कार्य हुआ है। बिहार को केंद्र के द्वारा करोड़ों की योजनाएं दी गई है। जिसका परिणाम देखने को मिल रहा है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं दी गई है। आने वाले समय में भी केंद्र सरकार द्वारा अन्य योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। बिहार में डबल इंजन की सरकार है। आने वाले समय में बिहार का विकास और ज्यादा होगा।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments