Bihar: कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सारंगपुर में बुधवार की देर शाम पानी में डूबने से युवक की मौत हो गई है। मृत युवक की पहचान संजय बिंद के रूप में की गई है। घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक की मौत खेत पटवन के दौरान गड्ढे में लगे पानी में डूबने से हुई है। वही इस घटना की जानकारी लोगों को बृहस्पतिवार की सुबह हुई जब परिवार के लोग खेत पर गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने देखा की गड्ढे में मृतक का शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना दुर्गावती पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। आपको बता दे की मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। मृतक संजय बिंद ही परिवार का पालन पोषण करता था। उसकी मौत के बाद पूरा परिवार एक तरह से अनाथ हो गया है।
घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। गांव के लोगों ने बताया कि संजय बिंद बुधवार की देर शाम खेत का पटवन करने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। खेत के पास गढ्ढा है जिसमें काफी पानी भरा हुआ था, उसी मे से पानी निकाल कर पंप के जरिए खेत पटवन करना था। इसी दौरान पानी भरे गड्ढे में चले गए और डूबने से मौत हो गई। परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। हालांकि लोगों ने शासन प्रशासन से डूबने से हुई मौत के मामले में मिलने वाले मुआवजा का शीघ्र मांग कि है।
Views: 249