Homeचैनपुरपहाड़ी में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन जब्त,34 लाख से...

पहाड़ी में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन जब्त,34 लाख से अधिक का जुर्माना व 2 गिरफ्तार

चैनपुर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन जब्त | 34 लाख से अधिक जुर्माना

Bihar, कैमूर/चैनपुर: थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मदुरना स्थित पहाड़ी इलाके में अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कैमूर खनन कार्यालय की टीम ने छापेमारी कर मौके से चार भारी वाहन जब्त किए हैं, वहीं 34 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। कार्रवाई के दौरान खनन कार्य में संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मदुरना गांव के पीछे पहाड़ी क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिलने पर खनन निरीक्षक रुकैया खातून के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। मौके पर दो पोकलेन मशीन और दो हाईवा के जरिए बिना अनुमति खनन किया जा रहा था। जब खनन से संबंधित वैध परमिट की मांग की गई, तो कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका।

इसके बाद खनन निरीक्षक ने कार्रवाई करते हुए चारों वाहनों को जब्त कर लिया। नियमों के तहत दोनों पोकलेन पर 10-10 लाख रुपये, कुल 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं एक हाईवा पर 6 लाख 73 हजार 600 रुपये तथा दूसरे हाईवा पर 8 लाख 4 हजार 800 रुपये का जुर्माना किया गया।

छापेमारी के दौरान मौके से खनन कार्य में लगे दो लोगों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान
अनिल गौड़, पिता भिखारी गौड़, ग्राम बरांव, थाना चांद, जिला कैमूर (भभुआ) और पवन यादव, पिता बरम यादव, थाना चांदपुर, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
मामले को लेकर चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि खनन निरीक्षक के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस एवं खनन विभाग आगे की जांच में जुटा हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments