Homeचैनपुरपत्नी को लेने ससुराल पहुंचे युवक पर हमला, गंभीर चोट लगने के...

पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे युवक पर हमला, गंभीर चोट लगने के बाद किया गया रेफर

कैमूर में पत्नी की विदाई कराने गए युवक के साथ मारपीट, गंभीर हालत में रेफर

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में पत्नी की विदाई कराने गए एक युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। हमले में घायल युवक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चैनपुर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

घायल की पहचान थाना क्षेत्र के रूपापट्टी गांव निवासी घनश्याम बिंद, पिता स्वामीनाथ बिंद, के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह 15 जून की शाम अपनी पत्नी को विदा कराने के लिए देवरजी गांव गया था। इसी दौरान उसके साथ विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।घायल घनश्याम बिंद ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का किसी अन्य युवक से संबंध है। इसी बात को लेकर उक्त युवक ने उसके साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए चैनपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को देखते हुए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। फिलहाल घायल युवक का इलाज जारी है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। वहीं, मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments