Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार बीते 15 नवंबर को मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के चुआबाग इलाके में घर से सुबह शौच के लिए निकली दीपिका शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद मृतका के भाई कुमार भानु के लिखित आवेदन के आधार पर कासिम बाजार थाने में केस दर्ज कराया गया था जिसके बाद पुलिस तत्काल इस मामले की जांच में जुट गई।
- पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी का किया पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
- 12 किलो चरस के साथ अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार, जाँच में जुटी पुलिस
पुलिस ने उसे समय घर में मौजूद मृतका के देवर छोटू शर्मा, भसुर राजीव कुमार, फुफेरा देवर सुमित कुमार का कॉल डिटेल निकलवाया, जिसके आधार पर शूटर गौतम कुमार और संजीव कुमार को गिरफ्तार किया गया है, दरअसल शूटर गौतम कुमार ने बताया की सीआईएसएफ धनबाद में कार्यरत मृतका का पति ही अपनी पत्नी की हत्या करवाना चाहता था जिसके लिए सवा लाख रुपए में सौदा तय किया गया था, सुमित कुमार ने एक हफ्ते तक मृतका के ससुराल में रहकर देवर छोटू शर्मा के साथ रेकी भी की थी 14 नवंबर को पुरी योजना तैयार की गई और यह तय किया गया की जब दीपिका शौच जाने के लिए उठेगी तो उसी समय उसकी हत्या कर दी जाएगी।
- धर्म की विजय का प्रतीक: पूरे भारत में मनाए जाने वाली होलिका दहन, बिहार में यहां से शुरू हुई थी शुरुआत
- लंपी त्वचा रोग (Lumpy Skin Disease) — कारण, लक्षण और पारंपरिक उपचार
घटना के दिन दीपिका जैसे ही शौच के लिए निकली, फौरन इसकी सूचना सुमित ने शूटर गौतम को दे दी तीनों शूटर गौतम, संजीव और पतलू बाउंड्री पार कर बैठे थे, जैसे ही दीपिका अपने घर से शौच के लिए बाहर निकली उन्होंने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
- गया में बड़ी पुलिस कार्रवाई: 45 लाख की ज्वेलरी डकैती का खुलासा, मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे, लूटा गया सोना बरामद
- गया में बारात के दौरान दर्दनाक हादसा: डीजे वाहन की टक्कर से मासूम की मौत, तीन घायल
दरअसल हत्या के पीछे की वजह पत्नी का एक हाथ खराब होना बताया जा रहा है, साल 2017 में भी दीपिका शर्मा के मायके बरियारपुर में गोलीबारी की घटना हुई थी उस समय मृतका 7 माह की गर्भवती थी, उस घटना में उसके बाएं हाथ में एक गोली लगी थी जिस कारण उसके बाएं हाथ में कम करना बंद कर दिया था, इसी कारण मृतका के ससुराल वाले उसे नापसंद करने लगे थे, यही कारण था की उसके पति ने ही उसे रास्ते से हटाने का फैसला किया और उसकी सुपारी देकर उसकी हत्या करवा दी, पुलिस ने इस मामले में पति सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
- गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना

