Bihar: रोहतास जिले के अकोढ़ी गोला क्षेत्र से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा बुधवार को स्थानीय मुख्य बाजार के संस्कृत विद्यालय के समीप एक घर में पंचायती के दौरान एक युवक को गोली मार दिया गया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए नारायण मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महुआयरी निवासी भोला यादव के पुत्र दीपक यादव संस्कृत विद्यालय के समीप यदवा निवासी सत्यम कुमार के घर गए थे।। वंहा पार्टी रखा हुआ थाl
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जहाँ पर कुछ विवाद को लेकर पंचायती भी हो रही थी। वही पंचायती के दौरान युवक आपस में बात कर रहे थे। तभी दीपक यादव को साथ में रहे युवकों ने गोली मार दिया। lगोली लगते ही युवक वहीं पर गिर गया। वही गोली मारने के बाद मौके पर मौजूद युवक फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर मुहल्ला में अफरा तफरी मच गई।
जिसके बाद घायल को डेहरी स्थित डा0 बीरेंद्र कुमार के क्लिनिक में ले जाया गया। जहाँ स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए नारायण मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गयाl इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए एएसपी अशुलोतेश झा ने बताया की सुचना मिली थी की युवक को गोली मार दी गई है। गोली लगने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना स्थल पर फ़ॉरेंसिक टिम पहुंच कर घटना स्थल से नमूना एकत्र कर रही हैl इस घटना में शामिल लोगों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
Views: 201