Bihar: रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा नोक परासी गांव में गोवर्धन पूजा के अवसर पर आयोजित दुगोला कार्यक्रम के दौरान गोली मार तीन लोगो को घायल कर दिया गया है। जिन्हे इलाज के लिए बिक्रमगंज के करुणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। जिस मामले में पुलिस के द्वारा 2-3 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने छापेमारी कर वंहा से एक आर्म्स भी बरामद किया है। हालांकि पुलिस के द्वारा इसका अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं किया गया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि काराकाट थाना क्षेत्र के नोक परासी गांव में प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन था। दो दिन दो नाटकों का भी मंचन हुआ था। शुक्रवार की रात दुगोला कार्यक्रम था जिसमें व्यास अरविंद अभियंता और रामाशंकर सिंह का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर पहले विवाद हुआ फिर कई राउंड फायरिंग हुई। जिससे तीन लोग घायल हो गए। जिसमें दो गंभीर रूप से जख्मी हैं।
घायलों में दो सहोदर भाई बिनोद सिंह के पुत्र लल्लू कुमार और शरद कुमार गंभीर रूप से जख्मी हैं। शरद को गर्दन में और लल्लू को पेट मे गोली लगी है। जबकि राजा राम सिंह के पुत्र सत्येंद्र कुमार के पैर में गोली लगी है। चर्चा है कि कार्यक्रम के दौरान बैठे लोगों के बीच से बाइक ले जाने को लेकर पहले विवाद हुई फिर गोली मार दिया गया। थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि वहां दो गुटों के बीच पूर्व से आपसी विवाद रहा है।
Post Views: 50