Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वहां उसने शादी का झांसा देते हुए नाबालिग की मांग में सिंदूर डाल दिया। आरोप है कि इसके बाद उसने नाबालिग के साथ गलत कार्य किया और आपत्तिजनक स्थिति का वीडियो बना लिया। बताया गया कि वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी लगातार नाबालिग को अलग-अलग स्थानों पर बुलाता था। 11 अगस्त को भी आरोपी ने फोन कर वीडियो वायरल करने की धमकी दी और उसे होटल आने के लिए कहा। इससे घबराई नाबालिग ने पूरे मामले की जानकारी अपने परिवार को दी।
जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने आरोपी का मोबाइल लेकर जांच की। बताया गया कि मोबाइल को रिसेट किया गया था, लेकिन जांच के दौरान उसमें वीडियो और तस्वीरें मौजूद होने की बात सामने आई। इसके बाद पीड़ित परिवार ने चैनपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
मामले की जानकारी देते हुए चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग की मेडिकल जांच कराने के बाद उसे न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए प्रस्तुत किया गया है। न्यायालय के निर्देश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



