Homeचैनपुरनहर किनारे टूटा मोबाइल और चप्पल मिलने से मचा हड़कंप, युवक के...

नहर किनारे टूटा मोबाइल और चप्पल मिलने से मचा हड़कंप, युवक के गायब होने पर गांव के लोगों पर अपहरण का आरोप

कैमूर में 20 वर्षीय युवक लापता, नहर किनारे मिला टूटा मोबाइल और चप्पल, अपहरण की FIR दर्ज

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदगांव में 20 वर्षीय युवक के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के पिता ने गांव के कुछ लोगों पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए चैनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जानकारी के अनुसार नंदगांव निवासी सतवन राम ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनका पुत्र सुजीत कुमार 23 मई 2026 की शाम करीब 6:30 बजे गांव के पश्चिम स्थित नहर की तरफ टहलने के लिए निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। खोजबीन के दौरान ग्रामीण जब नहर के पास पहुंचे तो वहां सुजीत कुमार की चप्पल और टूटा हुआ स्क्रीन टच मोबाइल बरामद हुआ। घटनास्थल की स्थिति देखकर परिजनों की चिंता और बढ़ गई तथा उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका जताई।

परिवार वालों का आरोप है कि घटना से एक दिन पहले सुजीत कुमार के चचेरे भाई शिवानंद कुमार और मुनेश्वर कुमार के साथ कुछ लोगों का विवाद हुआ था। उस दौरान कथित तौर पर देख लेने की धमकी भी दी गई थी। इसी आधार पर पिता ने गांव के कुछ लोगों पर बेटे के अपहरण का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी मिलते ही भभुआ एसडीपीओ ओम प्रकाश, चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद और चांद-चैनपुर सर्किल इंस्पेक्टर मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की।
इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि युवक के पिता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और युवक की तलाश जारी है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments