Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल युवक को इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। युवक के शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान मिले हैं। पीड़ित के पिता उमाकांत कुमार ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले गांव में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान मामूली कहासुनी हुई थी। उनका आरोप है कि उसी विवाद को लेकर आरोपियों ने बेटे पर जानलेवा हमला किया है। उन्होंने कहा कि हमला पूरी योजना के तहत किया गया और आरोपियों की मंशा हत्या करने की थी।
मामले की सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटी-छोटी बातों को लेकर बढ़ रही दुश्मनी अब हिंसक घटनाओं में बदल रही है, जिससे लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वहीं पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।



