Homeचैनपुरनगर पंचायत कार्यालय में चली थी गोली, डेढ़ महीने बाद पुलिस के...

नगर पंचायत कार्यालय में चली थी गोली, डेढ़ महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

कैमूर: हाटा नगर पंचायत कार्यालय फायरिंग मामले में डेढ़ महीने बाद आरोपी गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा नगर पंचायत कार्यालय में हुई सनसनीखेज फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के करीब डेढ़ महीने बाद पुलिस ने मुख्य आरोपियों में शामिल एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान हाटा बाजार निवासी कामेश्वर पांडेय के पुत्र पीयूष पांडेय उर्फ शैलेश पांडेय के रूप में हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे दबोचा। वहीं, दूसरे फरार आरोपी की तलाश में लगातार कार्रवाई जारी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

दिनदहाड़े फायरिंग से मचा था हड़कंप
बताया जाता है कि बीते 31 मार्च की दोपहर हाटा नगर पंचायत कार्यालय में अचानक गोली चलने की घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। घटना उस समय हुई जब कार्यालय में कर्मचारी मौजूद थे। गोली चलने के बाद लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे और पूरे कार्यालय परिसर में दहशत फैल गई।

कार्यपालक पदाधिकारी ने दर्ज कराया था मामला
घटना के बाद नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी प्रतीक्षा प्रजापति ने चैनपुर थाने में लिखित शिकायत देकर दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी, लेकिन दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे।

सभा कक्ष में घुसकर चलाई थी गोली
आवेदन के मुताबिक घटना वाले दिन दो युवक नगर पंचायत कार्यालय के सभा कक्ष में पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक ने कमर से पिस्तौल निकालकर फायरिंग कर दी। गोली सभा कक्ष में लगे एसी के ऊपर दीवार में जा धंसी, जिससे वहां स्पष्ट निशान बन गया। अचानक हुई इस घटना से कर्मचारियों में भय का माहौल बन गया।

सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान
घटना के बाद पुलिस ने कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर दोनों युवकों की पहचान हाटा निवासी पीयूष पांडेय और अमाव गांव निवासी करण तिवारी के रूप में की गई। शिकायत में यह भी कहा गया था कि गोली चलाने वाला युवक पीयूष पांडेय ही था, जिसकी गतिविधि कैमरे में स्पष्ट दिखाई दी थी।

दूसरे आरोपी की तलाश जारी
फायरिंग की घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा गया था और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठी थी। अब पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर राहत की सांस ली है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments