Homeचैनपुरदो अलग-अलग मामलों में चैनपुर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

दो अलग-अलग मामलों में चैनपुर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

चैनपुर पुलिस की कार्रवाई: वारंटी और नशे में हंगामा करने वाला गिरफ्तार | कैमूर क्राइम अपडेट

Bihar | कैमूर: जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों में एक शराब कारोबारी वारंटी है, जबकि दूसरा नशे में हंगामा करते हुए पकड़ा गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वारंटी गिरफ्तार

गिरफ्तार वारंटी की पहचान रामायण यादव, पिता स्वर्गीय लखेदू यादव, निवासी ग्राम करजी के रूप में हुई है। उन पर शराब बिक्री से संबंधित मामला दर्ज था और उनके खिलाफ अदालत द्वारा वारंट जारी किया गया था।

दूसरे मामले में, पुलिस ने जयप्रकाश बिंद, पिता स्वर्गीय बसंत बिंद, निवासी ग्राम गुनई को नशे की हालत में हंगामा करते हुए गिरफ्तार किया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और उसे चैनपुर थाना ले जाया गया, जहाँ जांच के दौरान शराब पीने की पुष्टि हुई।

चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि दोनों मामलों में विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments