Bihar: कैमूर जिले के दुर्गावति प्रखंड मुख्यालय सभागार कच्छ में शुक्रवार के दिन पंचायत समिति सदस्य की आम बैठक की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से राशन ,प्रधानमंत्री आवास व शौचालय निर्माण में आ रही समस्याओं के साथ-साथ आपूर्ति, शिक्षा, छात्र की समस्या, मनरेगा ग्रामीण विकास एवं डीआरडीए द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख श्याम गुप्ता के द्वारा किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस बैठक में पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी ऋचा मिश्रा ,पंचायती राज पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी सदानंद कुमार, विद्युत विभाग के के रौनक कुमार, उप प्रमुख के अलावे कल्याणपुर पंचायत समिति सदस्य विक्रांत यादव गुड्डू, ख़ामिदौरा पंचायत समिति सदस्य नूतन यादव , डुमरी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अविनाश सिंह पिंकू, सावठ मुखिया सुरेंद्र बहादुर सिंह कर्णपुरा पंचायत के मुखिया अंगद यादव, खजुरा पंचायत के मुखिया संजय मल्होत्रा, खडसरा पंचायत के मुखिया राम अवध यादव इत्यादि लोग उपस्थित थे।