Homeकुदरादुर्गापूजा पंडाल के पास खेल रही मासूम की तालाब में डूबने से...

दुर्गापूजा पंडाल के पास खेल रही मासूम की तालाब में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

कैमूर में तालाब में डूबने से 3 वर्षीय बच्ची की मौत, गांव में मातम

Bihar: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के नदोखर गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में तीन वर्षीय बच्ची की जान चली गई। दुर्गापूजा पंडाल के समीप खेलते समय बच्ची तालाब में डूब गई। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उसे पानी से बाहर निकाला और परिजन आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई, वहीं गांव में शोक का माहौल है। मृत बच्ची की पहचान नदोखर गांव निवासी दीपक शर्मा की तीन वर्षीय पुत्री दिव्यांशी कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रविवार को दिव्यांशी गांव में दुर्गापूजा पंडाल के पास खेल रही थी। इसी दौरान वह पास के पोखरे में चली गई और गहरे पानी में डूब गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

तालाब में तलाश के बाद पानी से निकाला गया शव

बच्ची के तालाब में डूबने की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। पिता दीपक शर्मा सहित ग्रामीण तालाब में उसकी तलाश करने लगे। काफी प्रयास के बाद बच्ची को पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद परिजन उसे तत्काल मोहनियां अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

दो बहनों में छोटी थी दिव्यांशी

दिव्यांशी दो बहनों में छोटी थी। उसकी असामयिक मौत से मां लक्ष्मी देवी, पिता दीपक शर्मा और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में बच्ची की किलकारियां गूंजती थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेजा गया शव

घटना की सूचना मिलने पर मोहनियां थाना पुलिस अनुमंडल अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। इस संबंध में मोहनियां थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि कुदरा थाना क्षेत्र के नदोखर गांव में तालाब में डूबने से एक बच्ची की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments