Home भोजपुर दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी पर आरोप; अवैध संबंध के...

दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी पर आरोप; अवैध संबंध के शक में हुआ खूनी विवाद

भोजपुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, अवैध संबंध के शक में पड़ोसी पर आरोप

Bihar: भोजपुर जिले के गीधा थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव में शनिवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय रवि कुमार, पिता हरेराम राय, निवासी ज्ञानपुर गांव के रूप में हुई है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय रवि कुमार अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान पड़ोसी सरोज कुमार अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान चली गोली रवि के सिर और दाईं आंख के पास जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मृतक की फाइल फोटो
मृतक की फाइल फोटो

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजन घायल रवि को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई रामाकांत ने बताया कि आरोपी सरोज कुमार अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर अक्सर गांव में विवाद करता था और कई लोगों से उसका झगड़ा हो चुका था। उनका आरोप है कि सरोज पहले भी रवि पर बेबुनियाद आरोप लगाकर उसे जान से मारने की धमकी दे चुका था। इधर, पुलिस की शुरुआती जांच में मामला अवैध संबंध के शक से जुड़ा बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक एक शादीशुदा महिला से रवि के संपर्क को लेकर आरोपी नाराज रहता था, जिसे लेकर दोनों के बीच तनाव चल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता था। बताया जाता है कि रवि कुमार पेशे से ट्रैक्टर चालक था और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह तीन भाइयों और एक बहन में तीसरे नंबर पर था। उसकी मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

Exit mobile version