Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
- प्रशांत किशोर का बिहार सरकार पर तीखा हमला, बोले– आर्थिक संकट के बहाने हट सकती है शराबबंदी
- ‘दारू-बालू में मदहोश है सरकार’: तेजस्वी यादव का NDA पर तीखा प्रहार, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
पीड़िता ने थानेदार मणिभूषण पर प्रताड़ित करने, मारपीट करने, धोखाधड़ी करने के अलावा अप्राकृतिक यौनाचार का भी गंभीर आरोप लगाया है, महिला थाने में केस दर्ज होने के बाद महिला थानेदार नीरू कुमारी इसकी जांच पड़ताल में जुट गई है, वही एसएसपी जयंतकांत ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है, जानकारी के अनुसार पीड़िता औराई थाना के मधुबन बेशी की रहने वाली है, पिता पवन कुमार शाही बिजनेसमैन है, 2019 में मणिभूषण के लिए जब रिश्ता आया था तब यह बताया गया था कि वह शादीशुदा है, उन्हें 2 साल की एक बेटी है, बीमारी कारण पहली पत्नी की मौत हो चुकी है इसलिए दूसरी शादी करना चाहते हैं, परिवार वालों ने देखा कि लड़का दरोगा है और पत्नी भी मर चुकी है इसलिए शादी को तैयार हो गए, 15 मई 2019 को दोनों की शादी एक मंदिर में हुई।
- पारिवारिक कलह को लेकर पुत्र ने की पिता की हत्या
- सोना लूट कांड का खुलासा, थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित
शादी के बाद मणिभूषण उसे लेकर सीतामढ़ी अपने घर चले गए कुछ दिनों बाद जब भी बोचहां थाना के थानेदार बने तो अहियापुर में रेंट पर कमरा लेकर रहने लगे, बोचहां के बाद मणिभूषण की पोस्टिंग ब्रह्मपुरा थाने में हो गई जिसके बाद उसने लवली सिंह को सीतामढ़ी भेज दिया, तभी इसी दौरान पिछले साल लवली सिंह मोबाइल पर एक कॉल आया कॉल करने वाली महिला ने बताया कि वह मणिभूषण कुमार की पहली पत्नी सीमा है, झूठ बोलकर मणिभूषण ने शादी की है, जब इस संबंध में लवली ने अपने पति से बात की तो वह आग बबूला हो गए और उनके साथ मारपीट करने लगे, इसके बाद अचानक उसके सास ससुर का व्यवहार भी बदल गया, झूठ पकड़ आने के बाद पंचायत भी बुलाई गई लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला, जिसके बाद उसे लगातार शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जाने लगा।
- अररिया से अमित शाह का बड़ा ऐलान: भारत-नेपाल सीमा के 10 किमी दायरे में अतिक्रमण हटेगा, घुसपैठ पर सख्त एक्शन प्लान तैयार
- प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की पिटाई, इलाज के दौरान मौत
बात बात पर सर्विस रिवाल्वर वह पत्नी पर तान देते थे, यही नहीं उनके द्वारा अपने ससुर को जान से मारने की भी धमकी दी जाती थी, पति के रवैए से परेशान होकर लवली सिंह ने महिला थाने में केस दर्ज करवाया है पीड़िता आईजी गणेश कुमार और एसएसपी जयंतकांत से मिली और उन्हें घटना की पूरी जानकारी दी है, पीड़िता की बात सुनने के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है, जिसके बाद महिला थाने में केस दर्ज कर लिया गया है, केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
- पुरानी रंजिश में भड़की हिंसा: करजी गांव में दंपति पर हमला, दोनों गंभीर घायल
- पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप: मदुरना में गोलीबारी-आगजनी, पिता-पुत्री घायल

