Bihar: जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार देर रात थाना क्षेत्र से चंद कदम की दूरी पर चोरों ने ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाते हुए करीब पांच लाख के जेवरात उड़ा दिया है, मां लक्ष्मी ज्वेलर्स खैरा थाना से महज चंद कदम की दूरी पर स्थित हैं, इसके बाद ही चोरों ने पुलिस को नजरअंदाज करके चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

- फर्जी अफसर बनकर राइस मिल संचालक से 40.50 लाख लूटने का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
- वरमाला से पहले बिगड़ा माहौल: दूल्हे की नशे वाली हालत देख दुल्हन ने रोकी शादी, पंचायत के बाद सुबह हुई रस्में पूरी
जानकारी के अनुसार दुकान संचालक ओमप्रकाश मोदी रोज की तरह बुधवार की रात भी दुकान बंद कर अपने घर चले गए गुरुवार की सुबह आकर देखा तो दुकान का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था और सीसीटीवी कैमरा और हार्ड डिस्क क्षतिग्रस्त था, चोरों ने दुकान में रखी 5 किलो चांदी और 100 ग्राम सोना पर हाथ साफ कर दिया था, जिसकी कीमत करीब पांच लाख रुपए है।
- 25 लाख की ब्लैकमेलिंग का मामला: 56 ट्रांजैक्शन में युवती ने भेजे रुपये, अब पुलिस खंगाल रही पूरा नेटवर्क
- 100 करोड़ की कथित निवेश ठगी की जांच तेज, मुंगेर में ईडी का बड़ा एक्शन, दो ठिकानों पर छापेमारी
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान, पुनीत त्रिपुरारी यादव, शंकरदयाल राव, भोला सिंह दलबल के साथ मौके पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए हैं, वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच डॉग स्क्वायड टीम को बुलाकर की जाएगी।
- सिवान में पुलिस-बदमाश आमने-सामने: मुठभेड़ में दो अपराधियों को लगी गोली
- शराब तस्करों की स्कॉर्पियो ने बीएमपी जवान को कुचला, हुई मौत
बताते चलें कि 2 माह पूर्व भी इसी दुकान में चोरी की वारदात हुई थी मामले में पुलिस ने खैरा बाजार से एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, 2 माह के अंदर ज्वेलरी दुकान में लगातार दो बार चोरी की वारदात से स्थानीय व्यवसायियों में आक्रोश है, व्यवसायियों कहना है कि पुलिस रात में गस्ती नहीं करती है, इस कारण चोर बेखौफ चोरी की घटना को अंजाम देते हैं, अगर जल्द मामले का पर्दाफाश नहीं हुआ, तो हम लोग पुलिस के खिलाफ आंदोलन को बाध्य होंगे।
- नीतीश के 20 साल के काम को जनता नहीं भूलेगी: निशांत कुमार
- पुलिस स्टीकर लगी गाड़ी से नवविवाहिता का शव फेंके जाने का मामला, गाड़ी बरामद; LIVE CCTV फुटेज
- 352 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच, 23 का हीमोग्लोबिन 8 से कम; भभुआ की टीम ने लिया जायजा
- फेसबुक पर हथियार दिखाना पड़ा भारी, कैमूर में युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट में FIR

