Homeचैनपुरतेज रफ्तार डंफर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से...

तेज रफ्तार डंफर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, अचेत अवस्था में रेफर

कैमूर में तेज रफ्तार डंफर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल | Channelpur

Bihar, कैमूर: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिरसी नहर के समीप एक तेज रफ्तार डंफर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर ही अचेत अवस्था में गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घायल युवक की पहचान शिव शंकर विश्वकर्मा, पिता अशर्फी विश्वकर्मा, निवासी ग्राम इलिया, उत्तर प्रदेश के रूप में की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार शिव शंकर विश्वकर्मा अपने किसी रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। वहां से लौटने के दौरान सिरसी नहर के पास वाराणसी–रांची–कोलकाता एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य के लिए मिट्टी ढुलाई कर रहे एक डंफर ने तेज रफ्तार में उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया।

हादसे के बाद डंफर चालक वाहन लेकर मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन वहां मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए डंफर को रोक लिया और तुरंत चैनपुर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि डंफर और बाइक की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को अस्पताल में भर्ती कर बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक और डंफर को थाना लाने की प्रक्रिया जारी है। आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा, वहीं सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments