Bihar: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में हरी मिर्ची लोड कर मोहनिया से पटना जा रही पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिस कारण चालक खलासी गंभीर रुप से जख्मी हो गए। जो रामगढ़ थाना के अंकोढ़ी गांव के निवासी रामबली चौधरी के 22 वर्षीय पुत्र अजय चौधरी,तथा महेंद्र चौधरी के 17 वर्षीय पुत्र नीरज चौधरी हैं, दोनों चालक व खलासी हैं जो अंकोढ़ी गांव के एक ही परिवार के सदस्य बताये जा रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना शुक्रवार की सुबह तीन बजे के करीब नेशनल हाईवे 30 की बताई जा रही है। जख्मी अवस्था में पड़ा खलासी नीरज के द्वारा मोबाइल से सूचना मिलते ही रामगढ़ से लोग काफी संख्या में मलियाबाग पहुंच गये, आनन फानन में लोगों ने चिकित्सीय व्यवस्था के सहारे अचेतावस्था में पड़ा चालक अजय चौधरी को कोचस के रास्ते रामगढ़ ले आने लगे।
- आधी रात धधक उठा घर, पिता और भांजी की मौत; 16 वर्षीय किशोरी गंभीर
- औरंगाबाद में सीएसपी संचालक पर अपराधियों का हमला, जांघ में गोली मारकर तीन लाख रुपये लूटे
लेकिन रेफरल अस्पताल पहुंचने से पहले ही चालक ने दम तोड़ दिया। तथा जख्मी खलासी नीरज का इलाज रेफरल अस्पताल में किया गया। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच कागजी प्रक्रिया पूरी कर मृत चालक के शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेंज दिया। इस घटना से अंकोढ़ी गांव में कोहराम मच गया है।
- दरवाजा खुलते ही सामने दिखे हथियारबंद लोग, सीने पर राइफल सटाने का आरोप; पांच अज्ञात समेत नौ पर केस
- पूछताछ से खुली हेरोइन तस्करी की कड़ी, मोहनिया से दो और आरोपी गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार दोनों चालक खलासी मोहनिया से पिकअप गाड़ी पर हरी मिर्च लोड कर पटना के लिए निकले थे, मलियाबाग के पास चालक को झपकी लग गई और गाड़ी संतुलन खोकर दो पलटिया मार सड़क किनारे चाट में पलट गई। चालक गाडी से बाहर गिरके गाड़ी के चपेट में आ गया, जबकि खलासी गाड़ी में ही रह गया, जिस कारण वह कम घायल हुआ।
- मधुमक्खियों के हमले ने छीन ली दंपती की जिंदगी, कुछ घंटों में दोनों की मौत; एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार
- जमुई छात्रा कांड में नया खुलासा: वारदात से पहले भी छात्र-छात्रा से हुई थी बदसलूकी, फोन कर बुलाया गया था मुख्य आरोपित
जबकि चालक गंभीर रूप से जख्मी था जिसे इलाज के लिए ले आने के क्रम में उसकी मौत हो गई, सूचना पर पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया पति राजन हर्षवर्धन, पूर्व प्रमुख अरुण सिंह, पैक्स अध्यक्ष लोहा चौधरी सहित काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच सहयोग किए।
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
- सम्राट सरकार के 30 दिन: विकास, सख्ती और नई व्यवस्थाओं की सात बड़ी पहल

