Homeचैनपुरतालाब की ओर गई 21 वर्षीय युवती अचानक लापता, पड़ोसी गांव के...

तालाब की ओर गई 21 वर्षीय युवती अचानक लापता, पड़ोसी गांव के युवक पर भगाकर ले जाने का आरोप

चैनपुर में 21 वर्षीय युवती लापता, युवक पर भगाकर ले जाने का आरोप

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 21 वर्षीय युवती के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। युवती घर से तालाब की ओर गोबर फेंकने के लिए निकली थी, लेकिन काफी देर बाद भी वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

परिजनों को बाद में जानकारी मिली कि बगल के गांव का एक युवक कथित तौर पर युवती को शादी की नीयत से अपने साथ ले गया है। इसके बाद युवती के पिता ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की। आवेदन में पिता ने बताया है कि उनकी पुत्री घर से निकलते समय करीब चार लाख रुपये मूल्य के आभूषण भी अपने साथ ले गई है। परिजनों ने युवती और आरोपित युवक की तलाश में कई जगहों पर जानकारी जुटाई।

इसी दौरान पता चला कि आरोपित युवक के घर के सभी सदस्य परिवार सहित इलिया गए हुए हैं। मामले की सूचना मिलने के बाद चैनपुर पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवती के बरामद होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments