Homeभभुआट्रेन पकड़ने से पहले प्लेटफार्म पर गिरी बुजुर्ग महिला, अस्पताल पहुंचते ही...

ट्रेन पकड़ने से पहले प्लेटफार्म पर गिरी बुजुर्ग महिला, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

भभुआ रोड स्टेशन पर महिला यात्री की मौत, ट्रेन पकड़ने से पहले प्लेटफार्म पर गिरी

Bihar: कैमूर जिले के भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां ट्रेन का इंतजार कर रही एक बुजुर्ग महिला अचानक प्लेटफार्म पर गिर पड़ीं। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड पर स्थित भभुआ रोड स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन की है। जानकारी के अनुसार महिला अपने परिजनों के साथ इलाज कराकर बोकारो लौट रही थीं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

आरपीएफ भभुआ रोड पोस्ट प्रभारी रामजी लाल बुनकर ने बताया कि स्टेशन मास्टर से सूचना मिली थी कि प्लेटफार्म संख्या तीन पर फुट ओवरब्रिज (एफओबी) के पास एक महिला अचानक गिर गई हैं। सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची।
मौके पर मौजूद युवक विष्णु तिवारी ने बताया कि उनकी दादी लीलावती देवी, जो विमल तिवारी की पत्नी थीं, लंबे समय से शुगर की बीमारी से पीड़ित थीं। उन्हें भभुआ में इलाज कराने के बाद अमृतसर-टाटा एक्सप्रेस से बोकारो स्टील सिटी ले जाया जा रहा था।

इसी दौरान प्लेटफार्म पर चलते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे गिर पड़ीं। स्थिति गंभीर देखते हुए आरपीएफ जवानों और अन्य यात्रियों की मदद से महिला को स्ट्रेचर के जरिए स्टेशन से बाहर लाया गया और टेंपो से तत्काल अनुमंडल अस्पताल मोहनियां पहुंचाया गया। हालांकि अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों की भीड़ भी इस घटना से काफी देर तक स्तब्ध रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments