Homeचांदट्रांसफार्मर के पास घास काटना पड़ा भारी, करंट लगने से 45 वर्षीय...

ट्रांसफार्मर के पास घास काटना पड़ा भारी, करंट लगने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

चांद में करंट लगने से 45 वर्षीय सुरेन्द्र यादव की मौत, ट्रांसफार्मर के पास हुआ हादसा

Bihar: कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के खर्राटी गांव में बुधवार देर शाम बिजली के करंट की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक ही परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा थे। मृतक की पहचान खर्राटी गांव निवासी जुमली यादव के पुत्र सुरेन्द्र यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर शाम सुरेन्द्र यादव गांव में स्थित ट्रांसफार्मर के नीचे घास काट रहे थे। इसी दौरान वह ट्रांसफार्मर में लगी अर्थिंग वायर के संपर्क में आ गए। तार के संपर्क में आते ही उन्हें तेज बिजली का झटका लगा और वह जमीन पर गिर पड़े।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने आनन-फानन में सुरेन्द्र यादव को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांद पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर चांद थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया। सुरेन्द्र यादव की मौत की खबर जैसे ही उनके घर पहुंची, परिवार में चीख-पुकार मच गई। बताया जाता है कि वह अपने वृद्ध पिता जुमली यादव के इकलौते पुत्र थे और परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी मुख्य रूप से उन्हीं के कंधों पर थी।

मृतक अपने पीछे पत्नी आरती देवी और दो पुत्रों को छोड़ गए हैं। उनके बड़े पुत्र लवकुश यादव (14 वर्ष) तथा छोटे पुत्र सूरज यादव (13 वर्ष) हैं। अचानक हुई इस मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने घटना पर दुख जताते हुए बिजली विभाग से ट्रांसफार्मर और अर्थिंग व्यवस्था की जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments