Home सारण जेपी यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर ने सोशल मीडिया पर शिवलिंग के खिलाफ...

जेपी यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर ने सोशल मीडिया पर शिवलिंग के खिलाफ किया आपत्तिजनक पोस्ट, शिवलिंग की लीची के बीज से की तुलना

असिस्टेंट प्रोफेसर दिनेश पाल

Bihar: सारण के जेपी यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर दिनेश पाल ने ज्ञानवापी मस्जिद से जुड़े विवाद को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की और सोशल मीडिया पर शिवलिंग के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट किया है उन्होंने शिवलिंग की तुलना लीची के बीज से की है इस मामले में एबीवीपी ने करवाई की मांग की है, इससे पहले उन्होंने दुर्गा पूजा के मौके पर महिषासुर से संबंधित टिप्पणी कर हंगामा खड़ा किया था इस मामले में डॉ दिनेश पाल के खिलाफ छपरा नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है बदले में उन्होंने भी छात्र नेता पर थाने में मारपीट कर रुपए छीनने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ns news

जानकारी के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर दिनेश पाल जयप्रकाश यूनिवर्सिटी से जुड़े दाउदपुर के जैतपुर स्थित नंदलाल सिंह कॉलेज में पढ़ाते हैं, मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेता आशुतोष कुमार ने बीती 27 मई को आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कराया है उनका कहना है कि विश्वविद्यालय के छात्र लगातार ऐसी शिकायत कर रहे हैं कि नंदलाल सिंह कॉलेज जैतपुर दाउदपुर की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ दिनेश ने हिंदू देवी देवताओं के विरुद्ध सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की है ,ज्ञानवापी मामले में प्रधानाध्यापक ने शिवलिंग की तुलना लीची के बीज से की है यह धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और संप्रदायिक दंगा भड़काने के उद्देश्य से पोस्ट किया गया है।

इन्होंने पहले भी दशहरा के मौके पर महिषासुर के शहादत दिवस से जुड़े पोस्ट किए थे उस समय भी छात्र संगठनों के हंगामे के बाद उन्हें विश्वविद्यालय के 1 पद से हटा दिया गया था एबीवीपी नेताओं ने यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर फारुख अली से भी मुलाकात की है उनसे मांग की है कि प्रोफेसर डॉक्टर दिनेश पाल को बर्खास्त किया जाए वही असिस्टेंट प्रोफेसर ने शनिवार को एक छात्र नेता मनीष पांडे खिलाफ केस दर्ज कराया है इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version