Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वही भोजन में जहर मिले होने का संदेह होते ही घर के सदस्यों ने भोजन को घर से बाहर फेंक दिया जिसे खाकर एक चूजा सहित तीन कड़कनाथ मुर्गे मर गए थे, जिसके बाद रविवार को घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने मरे मुर्गो को थाना लायी और पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सक अस्पताल भेज दिया, हालांकि छुट्टी होने के कारण पशु चिकित्सक नहीं थे, जिस कारण रविवार को मुर्गो का पोस्टमार्टम नहीं हो सका।
सोमवार को मोहनिया पुलिस की मौजूदगी में पशु अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया जिसके बाद फॉरेंसिक जांच के लिए पटना भेज दिया गया है, जहां से रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस को सौंपा जाएगा।
- शादी का झांसा देकर 50 हजार की ठगी गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने तीन महिलाओं को दबोचा
- सासाराम के मौर्या फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस की दबिश, केबिनों की जांच में मचा हड़कंप; संचालक समेत कई गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामान बरामद होने का दावा
बताते चले की सोमवार को दीया गांव के जयशंकर सिंह की पत्नी बबली देवी मैं खाना में जहर मिला दिया था जिसे खाने से उनके पति के बड़े भाई प्रेम शंकर सिंह की साढ़े पांच वर्षीय पुत्री अनुष्का सिंह की मौत हो गई थी, जिसके बाद पिता ने मोहनिया थाने में बबली देवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
पिता द्वारा भोजन में जहर मिलाकर खिलाने का आरोप लगाया गया था, इस संबंध में आरोपी महिला को सोमवार पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वही जहरीले भोजन को परिवार वालों ने घर से बाहर फेंक दिया था, जिसे खाकर तीन मुर्गे और एक चूजा मर गया था।
घटना की गहराई से जांच करने के लिए पुलिस मृत मुर्गों को जब्त कर थाने ले आई थी, जिसके बाद इनका पशु अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया मृतक बच्ची का भी भभुआ अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ हालांकि अभी तक इसकी रिपोर्ट नहीं मिली है, दोनों की रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की जांच आगे बढ़ सकेगी।
- अनंत सिंह के बाद नीलम देवी पर भी गिरी गाज, सरकारी पद से हटाईं गईं
- खेलने के बहाने मासूम को मंदिर ले गया बड़ा भाई, गला रेतकर कर दी हत्या, मंदिर सील फॉरेंसिक जांच शुरू

