Homeचैनपुरजमीन से ईंट हटाने को लेकर विवाद, तलवार से हमले का आरोप;...

जमीन से ईंट हटाने को लेकर विवाद, तलवार से हमले का आरोप; हाटा में एक व्यक्ति घायल

हाटा में जमीन विवाद में मारपीट, तलवार से हमले का आरोप; एक घायल

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा नगर में जमीन पर रखी ईंट हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के बाद मारपीट की घटना सामने आई, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान हाटा नगर निवासी महमूद आलम अंसारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन घायल महमूद आलम अंसारी को लेकर चैनपुर थाना पहुंचे। पुलिस ने प्राथमिक कार्रवाई के बाद उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। उपचार कराने के बाद घायल ने चैनपुर थाने में लिखित आवेदन देकर घटना की शिकायत की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पुलिस को दिए आवेदन में महमूद आलम अंसारी ने आरोप लगाया है कि उनकी जमीन पर पड़ोसी कौशर रंगरेज ने ईंटें रख दी थीं। इसी को लेकर वह अपने भाई खुर्शीद आलम अंसारी के साथ वहां पहुंचे और जमीन पर रखी ईंट हटाने की बात कही। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आवेदन के अनुसार, बातचीत के दौरान कौशर रंगरेज द्वारा गाली-गलौज किए जाने का आरोप है। गाली देने से मना करने के बाद वह कथित तौर पर अपने घर चला गया और कुछ देर बाद तलवार लेकर वापस आया।

आरोप है कि इसके बाद उसने अचानक हमला कर दिया, जिसमें महमूद आलम अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद उन्होंने चैनपुर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े आरोपों की सत्यता की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments