Homeचैनपुरजमीन विवाद में भाई बना हमलावर, ईंट मारकर बड़े भाई का फोड़ा...

जमीन विवाद में भाई बना हमलावर, ईंट मारकर बड़े भाई का फोड़ा सिर

कैमूर में जमीन विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट, ईंट मारकर बड़े भाई को किया घायल

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाटा नगर में पारिवारिक जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद दो भाइयों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें बड़े भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्ति ने अपने छोटे भाई और भाभी पर हमला करने का आरोप लगाते हुए चैनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

घायल की पहचान हाटा नगर निवासी स्वर्गीय लालता माली के पुत्र राधेश्याम माली के रूप में हुई है। राधेश्याम माली ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह अपने घर के सामने पानी भर रहे थे। इसी दौरान उनका छोटा भाई नंदलाल माली अपनी पत्नी चिंता देवी के साथ वहां पहुंचा और जमीन को लेकर विवाद करने लगा। देखते ही देखते दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई। राधेश्याम का आरोप है कि जब उन्होंने गाली-गलौज का विरोध किया तो नंदलाल माली आक्रोशित हो गया और पास में पड़ी ईंट उठाकर उनके सिर पर हमला कर दिया। ईंट लगते ही उनका सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर गिर पड़े।

घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। इसके बाद घायल राधेश्याम माली को परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से चैनपुर थाना ले जाया गया, जहां उन्होंने लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में चैनपुर थाना पुलिस ने बताया कि घायल के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments