Home चैनपुर जमीन विवाद में खूनी झड़प के बाद पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी...

जमीन विवाद में खूनी झड़प के बाद पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

कैमूर में जमीन विवाद में मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के भैंसहट गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भैंसहट गांव निवासी शेषमुनी सिंह के पुत्र सोनू सिंह उर्फ सोनू कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बीते 4 अगस्त की शाम जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

घटना में मुन्नी सिंह और उनके पुत्र रामफल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद घायल पक्ष की ओर से चैनपुर थाने में आवेदन देकर 8 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में गुरुवार की सुबह पुलिस ने सोनू सिंह उर्फ सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

मामले की जानकारी देते हुए चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मारपीट की घटना में पिता-पुत्र घायल हुए थे। पिता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान सोनू सिंह को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को चैनपुर थाना लाया गया, जहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके पश्चात पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।

 

Exit mobile version