
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उन्होंने आरोप लगाया कि विरोधी पक्ष लगातार उन्हें धमकी दे रहा था, जिसकी सूचना पहले ही चैनपुर थाना को दी जा चुकी थी। आवेदन के अनुसार, पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर वापस लौट गई। इसके कुछ देर बाद आरोपित सोनू कुमार, विकास कुमार, अभिषेक कुमार, चंद्रमा कुमार सहित कुल छह लोग घर की छत पर चढ़ गए और ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इस दौरान जगदीश राम गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।
पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद सभी आरोपित नीचे आए और लाठी-डंडों से उनकी पिटाई की। किसी तरह अपनी जान बचाकर वह चैनपुर थाना पहुंचे, जहां से पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए चैनपुर सीएचसी भेजा। उपचार के बाद उन्होंने थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।



