Homeचैनपुरजमीन विवाद ने बढ़ाया तनाव, दो पक्षों में भिड़ंत; छह घायल, नौ...

जमीन विवाद ने बढ़ाया तनाव, दो पक्षों में भिड़ंत; छह घायल, नौ लोगों पर केस

कैमूर में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, छह घायल; नौ पर प्राथमिकी

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के फकराबाद गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के तीन-तीन लोग घायल हुए हैं। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ चैनपुर थाने में आवेदन दिया, जिसके आधार पर कुल नौ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रथम पक्ष की ओर से फूला देवी, पति श्याम नारायण यादव, ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया कि वह अपने दरवाजे पर बैठी थीं। इसी दौरान गांव के श्याम बिहारी यादव, सिंटू यादव, निर्मला देवी और वंदना देवी समेत अन्य लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उनके साथ भी मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पति श्याम नारायण यादव के साथ भी मारपीट की गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

आवेदन के अनुसार, घटना के दौरान फूला देवी की बहू सुनीता देवी भी मौके पर पहुंचीं। आरोप है कि उनके साथ मारपीट कर जमीन पर पटक दिया गया तथा गले से मंगलसूत्र छीनने और कपड़े फाड़ने का भी आरोप लगाया गया। इसके बाद घायल लोग चैनपुर थाना पहुंचे, जहां से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। उपचार के बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। वहीं, दूसरे पक्ष की निर्मला देवी, पति श्याम बिहारी यादव, ने अपने आवेदन में आरोप लगाया कि 9 सितंबर की शाम करीब 5:30 बजे वह अपने दरवाजे के पास झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान श्याम नारायण यादव, छोटू यादव, फूला देवी और सुनीता देवी वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान वह बेहोश होकर गिर गईं।

निर्मला देवी के अनुसार, बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पति श्याम बिहारी यादव और पुत्र सिंटू यादव के साथ भी मारपीट की गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर स्थिति संभाली। इसके बाद घायलों को चैनपुर थाना ले जाया गया, जहां से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से प्राप्त आवेदनों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments