Homeचैनपुरजमीन की मेढ़ को लेकर बढ़ा विवाद, विरोध करने पर मारपीट; पीड़ित...

जमीन की मेढ़ को लेकर बढ़ा विवाद, विरोध करने पर मारपीट; पीड़ित ने दर्ज कराई FIR

कैमूर: जमीन विवाद में मारपीट, सोने की चेन और नकदी छीनने का आरोप, चैनपुर थाने में FIR

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के खरगीपुर गांव में भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खेत की मेढ़ काटने का विरोध करने पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट, गाली-गलौज, सोने की चेन छीनने और नकदी लूटने का आरोप लगाया गया है। घायल का इलाज चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में कराया गया। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

घायल बाबूलाल चौबे, पिता स्व. रामकुमार चौबे, निवासी खरगीपुर ने चैनपुर थाना में दिए आवेदन में बताया कि वर्ष 2015 में उन्होंने खाता संख्या-9 एवं खेसरा संख्या-21 की कुल 25 डिसमिल भूमि मुन्नी देवी से अपने पुत्र गणेश शंकर चतुर्वेदी के नाम से खरीदी थी। उनका कहना है कि खरीदारी के बाद से ही उक्त भूमि पर उनका दखल-कब्जा है।आरोप है कि भूमि विक्रेता मुन्नी देवी के पति बलदाउ चौबे तथा उनके पुत्र चंदन चौबे लगातार खेत की मेढ़ काटकर खेती में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो दोनों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।

इतना ही नहीं, कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित का यह भी आरोप है कि मारपीट के दौरान उनके गले से सोने की चेन छीन ली गई और जेब में रखी नकदी भी निकाल ली गई। घटना के बाद उन्होंने चैनपुर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments