Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दरअसल, जनगणना 2027 के लिए तैयार की जाने वाली जिला जनगणना हस्तपुस्तिका में ग्राम स्तर से प्राप्त विभिन्न प्रकार की जानकारियों को शामिल किया जाना है। इसके लिए पहले चरण में ग्राम निर्देशिका अनुसूची के माध्यम से सूचनाओं का संकलन किया गया है। अब इन आंकड़ों की शत-प्रतिशत जांच कर उन्हें अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्ज जनगणना अधिकारी ने कैंप में मौजूद कर्मियों को सत्यापन की प्रक्रिया और उसकी बारीकियों की जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि अनुसूची में दर्ज प्रत्येक सूचना का सावधानीपूर्वक मिलान करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर सत्यापन पूरा किया जाए।
अधिकारी ने कहा कि जनगणना के आंकड़े भविष्य की प्रशासनिक योजना और जिला स्तर पर तैयार होने वाले दस्तावेजों के लिए महत्वपूर्ण आधार होते हैं। इसलिए आंकड़ों का सही, स्पष्ट और त्रुटिरहित होना जरूरी है। कैंप के दौरान उपेश कुमार, संजय सक्सेना समेत संबंधित पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।



