Homeचैनपुरछह महीने बाद गर्भवती हालत में गांव पहुंची युवती, साथ आए युवक...

छह महीने बाद गर्भवती हालत में गांव पहुंची युवती, साथ आए युवक पर पहले से शादीशुदा होने का आरोप

चैनपुर में छह माह बाद गर्भवती हालत में गांव पहुंची युवती, युवक पर आरोप

Bihar:  कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में करीब छह महीने से लापता युवती के अचानक गर्भवती हालत में गांव लौटने से मामला चर्चा में आ गया। युवती के साथ गांव का ही एक युवक भी मौजूद था। युवती की मां ने थाने में आवेदन देकर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि करीब छह महीने पहले गांव का ही युवक उनकी बेटी को शादी करने की बात कहकर अपने साथ ले गया था। महिला का आरोप है कि युवक पहले से शादीशुदा है। बेटी को ले जाने के बाद गांव का माहौल खराब न हो, इसे देखते हुए ग्रामीण स्तर पर पंचायत भी हुई थी। पंचायत में युवक से युवती को दोबारा गांव नहीं लाने की बात कही गई थी।

इसी बीच करीब दो दिन पहले युवक युवती को लेकर गांव पहुंच गया। परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो पता चला कि युवती गर्भवती है। इसके बाद युवती की मां ने मामले की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक तथा युवती को थाने ले आई। मामले को लेकर युवती की मां की ओर से थाने में लिखित शिकायत दी गई है। चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments