Bihar Panchayat chunav 2021: कैमूर जिले के चांद प्रखंड अंतर्गत जिला परिषद भाग संख्या 1 एवं जिला परिषद भाग संख्या 2 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद लोगों की नाराजगी साफ दिखी है, चांद प्रखंड की जनता ने पूर्व जिला परिषद सदस्य चंचल मिश्रा को नकारते हुए मनी सिंह के माथे जीत का सेहरा बांधा है, मनी सिंह को कुल 5527 मत मिले हैं, वही जिला परिषद भाग संख्या दो पर तीसरी बार जीत का परचम लहराने वाले विशंभर नाथ यादव को स्थानीय मतदाताओं ने अपना आशीर्वाद देकर विजई बनाया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

- अमरपुर गांव में पशु बांधने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट में तीन लोग घायल
- चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार, भगवानपुर पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
विशंभर नाथ सिंह उर्फ वकील यादव 918 मतों से विजय प्राप्त किए हैं उनके समर्थकों में काफी खुशी है, विशंभर नाथ सिंह को कुल 6424 मत मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर पर पुष्प कुमार सिंह रहे पुष्प कुमार सिंह को कुल 5506 मत मिले हैं, इस तरह विशंभर नाथ सिंह 918 मतों से चांद प्रखंड भाग संख्या दो के जिला परिषद सदस्य पद पर अपनी तीसरी बार दावेदारी को मजबूत करते हुए जीत का परचम लहराया।

वही चांद भाग 1 के जिला परिषद सदस्य पद पर पूर्व में जिला परिषद चंचल मिश्रा थे, जिन्हें स्थानीय मतदाताओं ने नकारते हुए भाग संख्या 2 से मनी सिंह को भारी बहुमत से जिताया है, विजय हुए प्रत्याशी मनी सिंह को कुल 5527 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर आलोक परमार सिंह रहे आलोक परमार को कुल 4963 मत प्राप्त हुए हैं।
- शादी का झांसा देकर 50 हजार की ठगी गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने तीन महिलाओं को दबोचा
- सासाराम के मौर्या फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस की दबिश, केबिनों की जांच में मचा हड़कंप; संचालक समेत कई गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामान बरामद होने का दावा
इस तरह मनी सिंह कुल 564 मतों से चुनाव जीते हैं, पूर्व में रहे जिला परिषद सदस्य चंचल मिश्रा को मतदाताओं की तरफ से मात्र 2937 मत ही प्राप्त हुए हैं, इस तरह पूर्व जिला परिषद सदस्य चंचल मिश्रा चौथे नंबर पर चले गए। भाग संख्या 1 से विजय प्राप्त किए मनी सिंह के समर्थकों में खुशी की लहर है, वही दोनों प्रत्याशियों के विजय घोषणा के उपरांत अनुमंडल पदाधिकारी प्रियरंजन राजू के द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया है।
- अनंत सिंह के बाद नीलम देवी पर भी गिरी गाज, सरकारी पद से हटाईं गईं
- खेलने के बहाने मासूम को मंदिर ले गया बड़ा भाई, गला रेतकर कर दी हत्या, मंदिर सील फॉरेंसिक जांच शुरू
- धर्म की विजय का प्रतीक: पूरे भारत में मनाए जाने वाली होलिका दहन, बिहार में यहां से शुरू हुई थी शुरुआत
- लंपी त्वचा रोग (Lumpy Skin Disease) — कारण, लक्षण और पारंपरिक उपचार

