Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रमौली के एक घर में घुसकर चोर के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है, चोर ने घर में से 20 हजार रुपए नगद चुरा लिया जबकि गृह स्वामी के द्वारा जब शोर मचाए जाने लगा तो चोर के द्वारा महिला के साथ मारपीट करते हुए मंगलसूत्र भी छीन कर भाग जाने का कार्य किया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चोरी से संबंधित जानकारी देते हुए, वृद्ध महिला दुधा देवी पति विश्वनाथ साह ग्राम रमौली के निवासी के द्वारा बताया गया कि उनके तीन बेटे मुगलसराय में रहते हैं, जबकि गांव में इनके पति का दुकान है उस दुकान में ही इनके पति सोते हैं, घर में यह अकेली सोती हैं रात के पहर छत के रास्ते गांव के ही नाचक प्रजापति पिता शिव पूजन प्रजापति इनके घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे।
- गया में बड़ी पुलिस कार्रवाई: 45 लाख की ज्वेलरी डकैती का खुलासा, मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे, लूटा गया सोना बरामद
- गया में बारात के दौरान दर्दनाक हादसा: डीजे वाहन की टक्कर से मासूम की मौत, तीन घायल
जब घर में इन्हें कुछ आहट महसूस हुई तो यह जाग गई और देखा नाचक प्रजापति के द्वारा बक्सा खोल के चोरी किया जा रहा है, जब इनके द्वारा शोर मचाया जाने लगा तो नाचक प्रजापती इनका गला दबाकर मारपीट करने लगे, उस दौरान इनके गले से मंगलसूत्र भी छीन लिया।
- बिहार के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में 9वीं और 11वीं में नामांकन शुरू, 3 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
किसी तरह से यह अपने आप को बचाते हुए दूसरे कमरे में भागी तब तक नाचक प्रजापति मौके पर से भाग निकला, इसकी जानकारी उनके द्वारा अपने पति एवं फोन पर पुत्रों को दी गई, जिसके बाद चैनपुर थाना आकर इसकी शिकायत की गई है।
वहीं इस मामले से संबंधित जानकारी लेने पर चैनपुर थानाध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि मामले में वृद्ध महिला के द्वारा एक आवेदन दिया गया है जिसकी जांच करवाई जा रही है।
- पूर्णिया में ‘नटवरलाल’ रोहित का बड़ा ठगी नेटवर्क उजागर, एयरपोर्ट से भरोसा जीतकर डॉक्टर को लाखों के जेवर से लगाया चूना
- पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान, सीमांचल को यूनियन टेरिटरी बनाने की साजिश का आरोप

