Homeचैनपुरचैनपुर में हिट एंड रन का शिकार बना युवक, पहचान के इंतजार...

चैनपुर में हिट एंड रन का शिकार बना युवक, पहचान के इंतजार में 72 घंटे तक रखा गया शव

चैनपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पहचान के लिए 72 घंटे तक मर्चरी में रखा शव

Bihar, कैमूर | चैनपुर: थाना क्षेत्र के अवंखरा के पास शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात युवक की जान चली गई। हादसा रात करीब 9 बजे हुआ, जब किसी अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के अनुसार, डायल 112 की पुलिस टीम गश्त के दौरान घटनास्थल से गुजर रही थी। तभी सड़क किनारे एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने तत्काल उसे उठाकर चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

भभुआ में भी हालत नाजुक बनी रहने पर चिकित्सकों ने युवक को वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया। लेकिन वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस शव को वापस भभुआ सदर अस्पताल लाई, जहां शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया।

पुलिस के अनुसार मृतक के पास न तो मोबाइल फोन मिला और न ही किसी प्रकार का पहचान पत्र या कागजात, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। फिलहाल शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखा गया है।
चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि दुर्घटना किस वाहन से हुई और चालक कौन था, इसकी जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की तहकीकात जारी है। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी को युवक के संबंध में जानकारी हो तो तत्काल थाना को सूचित करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments