Homeचैनपुरचैनपुर में स्कूल गई छात्रा अचानक लापता, परिजनों की चिंता बढ़ी; पुलिस...

चैनपुर में स्कूल गई छात्रा अचानक लापता, परिजनों की चिंता बढ़ी; पुलिस ने शुरू की तलाश

चैनपुर में स्कूल गई छात्रा लापता, पिता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से स्कूल जाने के बाद एक छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा के निर्धारित समय तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने पहले अपने स्तर से उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने के बाद पिता ने चैनपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

परिजनों के अनुसार, छात्रा 19 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे घर से पढ़ाई के लिए चैनपुर स्थित स्कूल गई थी। स्कूल जाने के बाद वह शाम तक घर वापस नहीं लौटी। काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के संभावित स्थानों पर छात्रा को खोजने का प्रयास किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। लगातार तलाश के बावजूद जानकारी नहीं मिलने पर छात्रा के पिता चैनपुर थाना पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी देते हुए पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए चैनपुर पुलिस ने प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस छात्रा के संभावित ठिकानों और उससे जुड़े लोगों के संबंध में जानकारी जुटाते हुए उसकी तलाश में लगी हुई है। पुलिस का कहना है कि छात्रा की बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments