Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि झकरी बिंद के खिलाफ चैनपुर थाना में मारपीट से संबंधित मामला दर्ज है। मामले में न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। वारंट जारी होने के बाद से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार छापेमारी कर चुकी थी, लेकिन वह फरार चल रहा था। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सुबह उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
वहीं, दूसरी कार्रवाई हाटा नगर में की गई, जहां पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे विपिन कुमार, पिता शिवजी राम, निवासी हाटा नगर को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष के अनुसार, ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि विपिन कुमार शराब के नशे में काफी देर से हंगामा कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर युवक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन सशस्त्र बलों के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया। मेडिकल जांच में उसके शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद उसके खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।