Home चैनपुर सामुदायिक भवन में चल रहा था जुए का खेल, पुलिस ने मारी...

सामुदायिक भवन में चल रहा था जुए का खेल, पुलिस ने मारी रेड; चार गिरफ्तार, 5,896 रुपये और ताश बरामद

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में सामुदायिक भवन के अंदर कथित रूप से जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने कुल 5,896 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पुलिस के अनुसार, शेरपुर गांव के मरघट के समीप स्थित सामुदायिक भवन में कुछ लोगों के जुआ खेलने की सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। पुलिस की कार्रवाई शुरू होते ही वहां मौजूद लोग भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस बल की मदद से चार लोगों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिनेश कुमार पिता राम लखन बिंद, बबलू कुमार पिता लालजी बिंद, प्रमोद कुमार पिता स्वर्गीय मुरली साह और विकास कुमार पिता सुरेंद्र पासवान के रूप में हुई है। चारों शेरपुर गांव के रहने वाले बताए गए हैं।

पुलिस की तलाशी के दौरान विकास कुमार के पास से 213 रुपये, बबलू कुमार के पास से 25 रुपये, प्रमोद कुमार के पास से 10 रुपये और दिनेश कुमार के पास से 2,700 रुपये बरामद किए गए। इसके अलावा सामुदायिक भवन के फर्श से 52 ताश के पत्तों के साथ 2,948 रुपये नकद मिले। इस तरह बरामद कुल राशि 5,896 रुपये बताई गई है।
चैनपुर थाने से मिली जानकारी के अनुसार, मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार चारों आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

Exit mobile version