Homeचैनपुरचैनपुर पुलिस की दोहरी कार्रवाई, मारपीट के फरार वारंटी समेत नशे में...

चैनपुर पुलिस की दोहरी कार्रवाई, मारपीट के फरार वारंटी समेत नशे में हंगामा कर रहे दो लोग गिरफ्तार

कैमूर: चैनपुर पुलिस की दोहरी कार्रवाई, फरार वारंटी समेत नशे में हंगामा कर रहे दो गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक वारंटी सहित नशे की हालत में हंगामा कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पहली कार्रवाई थाना क्षेत्र के ग्राम खरिगांवा में की गई, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मारपीट के मामले में फरार चल रहे वारंटी गुड्डू राम उर्फ दीपक कुमार (पिता- प्रदुमन राम) को उसके घर से गिरफ्तार किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

उसके विरुद्ध चैनपुर थाने में मारपीट का मामला दर्ज था और न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उसे चैनपुर थाना लाया गया तथा मेडिकल जांच के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं दूसरी कार्रवाई ग्राम लोहरा में की गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने नशे की हालत में गाली-गलौज और हंगामा कर रहे देवदिल कुमार उर्फ बबलू यादव (पिता- मनोज सिंह उर्फ मनोज यादव) तथा शिवपरसन यादव उर्फ शिवपरसन सिंह (पिता- कमला सिंह यादव) को गिरफ्तार किया।

पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन पुलिस बल की मदद से उन्हें पकड़ लिया गया। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों के मुंह से शराब की गंध आ रही थी। थाना लाकर कराई गई जांच में शराब सेवन की पुष्टि हुई, जिसके बाद बिहार मद्य निषेध कानून के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी और शराब पीकर कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments