Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सफेद बोरे में छिपाकर रखी थी शराब
तलाशी के दौरान पुलिस ने बाइक की पिछली सीट पर सफेद प्लास्टिक के बोरे में रखी पेटी बरामद की। जांच करने पर उसमें 8 पीएम स्पेशल ब्लेंड स्कॉच के टेट्रा पैक मिले। गिनती करने पर कुल 48 पीस शराब बरामद हुई। प्रत्येक टेट्रा पैक में 180 एमएल शराब थी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने उत्तर प्रदेश से शराब लाकर क्षेत्र में बिक्री करने की बात स्वीकार की है। इसके बाद शराब और बाइक को जब्त कर आरोपी को चैनपुर थाना लाया गया।
प्राथमिकी के बाद भेजा गया न्यायिक हिरासत में
चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चिताढ़ी काली मंदिर के समीप कार्रवाई करते हुए शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 8 पीएम के 48 टेट्रा पैक बरामद हुए हैं। शराब तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



