Home दुर्गावती चलती ट्रेन से गिरकर दो लड़किया हुई घायल 1 की स्थिति गंभीर,...

चलती ट्रेन से गिरकर दो लड़किया हुई घायल 1 की स्थिति गंभीर, रेफर

Bihar: कैमूर जिले के दुर्गावती से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा रविवार की दोपहर पीडिडियू गया रेलखंड स्थित कर्मनाशा रेलवे स्टेशन पर किसी यात्री ट्रेन से गिरकर दो लड़कियां घायल हो गयी। जिन्हे इलाज के लिए पी एच सी ले जाया गया। जंहा दोनों का इलाज किया गया। दोनों घायलों की पहचान रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के पलौदा गाॅव निवासी शिव प्रसाद राम की पुत्री खुशी कुमारी एवं खुशबू कुमारी के रुप में की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsघटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बच्चिया रेलवे स्टेशन कुदरा पर रूकी किसी एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ गई। जिन्हें भभुआ रोड रेलवे स्टेशन यानी मोहनिया उतरना था। किन्तु ट्रेन यहां नही रूकी। जिसके बाद ट्रेन का स्पीड कर्मनाशा रेलवे स्टेशन पर जैसे ही थोड़ा कम हुआ दोनों बहने उतरने के असफल प्रयास मे गिरकर घायल हो गयी। जिन्हें एम्बुलेंस द्वारा इलाज के लिए पी एच सी ले जाया गया।

वही पूछे जाने पर इलाज कर रहे पी एच सी के चिकित्सक डॉक्टर अशोक मिश्रा द्वारा बताया गया कि लगभग शाम 4:00 बजे एंबुलेंस द्वारा दोनों घायल बच्चियों को एंबुलेंस द्वारा पीएचसी लाया गया था। जंहा दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया।  खुशबू कुमारी खतरे से बाहर है। जबकि खुशी कुमारी के ब्रेन मे गम्भीर चोटे लगी है। जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है ,दोनों बच्चियां कर्मनाशा रेलवे स्टेशन पर किसी यात्री ट्रेन से गिर कर घायल हो गयी थी।

 

Exit mobile version