Home चैनपुर घर से बुलाकर युवक के साथ मारपीट का आरोप, हाथ टूटने से...

घर से बुलाकर युवक के साथ मारपीट का आरोप, हाथ टूटने से गंभीर घायल; तीन लोगों पर केस

चैनपुर में घर से बुलाकर युवक से मारपीट, हाथ टूटा; तीन पर केस

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के परसिया गांव में पूर्व के विवाद को लेकर एक युवक को घर से बुलाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बीच-बचाव करने पहुंची घर की महिलाओं के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। घायल युवक के बाएं हाथ में गंभीर चोट आई है। घायल की पहचान परसिया गांव निवासी गुड्डू मुसहर के पुत्र किशन कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार किया। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

घर से बुलाकर ले जाने का लगाया आरोप 
घायल के पिता गुड्डू मुसहर ने चैनपुर थाने में दिए आवेदन में बताया है कि पूर्व से चले आ रहे विवाद को लेकर गांव के ही कुंवर मुसहर, लखी मुसहर और सुरेश मुसहर उनके घर पहुंचे। आरोप है कि तीनों लोगों ने किशन कुमार को बातचीत के बहाने बुलाया और अपने घर ले गए। आवेदन के अनुसार, घर ले जाने के बाद तीनों आरोपितों ने किशन के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में उसका बायां हाथ टूट गया। शोर सुनकर जब घर की महिलाएं किशन को बचाने के लिए पहुंचीं, तो उनके साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है।

इलाज के बाद थाने पहुंचा परिवार
घटना के बाद परिजन घायल किशन कुमार को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। इलाज कराने के बाद उसके पिता ने चैनपुर थाना पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत पुलिस से की और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले में चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Exit mobile version