Home चैनपुर चैनपुर में पुलिस की दोहरी कार्रवाई, वारंटी गिरफ्तार, चार नशेड़ी भी पकड़े...

चैनपुर में पुलिस की दोहरी कार्रवाई, वारंटी गिरफ्तार, चार नशेड़ी भी पकड़े गए

चैनपुर में पुलिस की दोहरी कार्रवाई, वारंटी गिरफ्तार, 4 नशे में पकड़े गए

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को अलग-अलग कार्रवाई करते हुए एक वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार किया, जबकि सतौना पुल के समीप वाहन जांच के दौरान चार लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया। दोनों मामलों में पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पहली कार्रवाई चैनपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत हाटा में की गई। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर जवाहर प्रसाद गुप्ता, पिता स्वर्गीय शिवनाथ साह को उनके घर से गिरफ्तार किया। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि जवाहर प्रसाद गुप्ता के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS news

गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा कई बार प्रयास किया गया था, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था। रविवार की सुबह गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद मेडिकल जांच कराकर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं दूसरी कार्रवाई हाटा के समीप सतौना नहर पुल पर की गई। शराब तस्करी और नशे में वाहन चलाने वालों पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान चार लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अजय राम, पिता हरीराम, निवासी भोडसर, थाना साहेबगंज, उत्तर प्रदेश, शंभू यादव, पिता बहादुर यादव, निवासी बढ़ौना, शिवकुमार यादव, पिता प्रभु यादव, निवासी बढ़ौना और राकेश राउत, पिता राजनीति राउत, निवासी बसंहा, थाना चांद के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि चारों को हिरासत में लेकर चैनपुर थाना लाया गया, जहां नशे की पुष्टि के लिए जांच कराई गई। जांच में सभी के शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद चारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस की इन दोनों कार्रवाइयों से क्षेत्र में फरार वारंटियों और शराब के नशे में घूमने वाले लोगों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

 

Exit mobile version