Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
घर से बुलाकर ले जाने का लगाया आरोप
घायल के पिता गुड्डू मुसहर ने चैनपुर थाने में दिए आवेदन में बताया है कि पूर्व से चले आ रहे विवाद को लेकर गांव के ही कुंवर मुसहर, लखी मुसहर और सुरेश मुसहर उनके घर पहुंचे। आरोप है कि तीनों लोगों ने किशन कुमार को बातचीत के बहाने बुलाया और अपने घर ले गए। आवेदन के अनुसार, घर ले जाने के बाद तीनों आरोपितों ने किशन के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में उसका बायां हाथ टूट गया। शोर सुनकर जब घर की महिलाएं किशन को बचाने के लिए पहुंचीं, तो उनके साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है।
इलाज के बाद थाने पहुंचा परिवार
घटना के बाद परिजन घायल किशन कुमार को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। इलाज कराने के बाद उसके पिता ने चैनपुर थाना पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत पुलिस से की और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले में चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



