Homeचैनपुरघर में घुसकर महिला से मारपीट का आरोप, घायल पीड़िता ने थाने...

घर में घुसकर महिला से मारपीट का आरोप, घायल पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी

कैमूर: घर में घुसकर महिला से मारपीट, ₹5 हजार छीनने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बड़ी तकिया गांव में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार कराने के बाद पीड़िता ने चैनपुर थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पुलिस को दिए गए आवेदन में बड़ी तकिया निवासी माजो खातून, पिता तसौव्वर खान, ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे गांव के रमेश बिंद, प्रकाश बिंद, गोबिंद बिंद और बिसुनी बिंद गाली-गलौज करते हुए उनके घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। पीड़िता ने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान प्रकाश बिंद ने घर में रखे बक्से से 5 हजार रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना के बाद घायल महिला चैनपुर थाना पहुंची, जहां से पुलिस ने प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा। इलाज के बाद महिला ने लिखित आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments