Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पीड़िता की पहचान भगंदा गांव निवासी सुधु राम की पत्नी रेखा देवी के रूप में हुई है। रेखा देवी के अनुसार, वह अपने घर में मौजूद थीं, तभी गांव के महाबली राम और लालबरत राम उनके घर में घुस आए। आरोप है कि दोनों भाइयों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
महिला ने बताया कि शोर सुनकर दोनों की मां शांति देवी भी मौके पर पहुंचीं और उनके साथ मारपीट करने लगीं। इस घटना में रेखा देवी घायल हो गईं। इसके बाद वह इलाज कराने और मामले की शिकायत दर्ज कराने के लिए चैनपुर थाना पहुंचीं। पीड़िता ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर तीनों आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



