Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुशहरिया में अज्ञात कारणों से घर में लगी आग के कारण मड़ई सहित घर में रखे जीवन यापन के सभी सामान जलकर राख हो गए, जिसे लेकर पीड़ित व्यक्ति के द्वारा चैनपुर सीओ एवं चैनपुर थाने में इसकी सूचना देकर मुआवजे के लिए गुहार लगाई गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दिए गए आवेदन में ग्राम कुशहरिया के निवासी विजय यादव पिता जवाहर यादव थाना चैनपुर पोस्ट दुर्गावती के द्वारा बताया गया है कि शाम 4 बजे के करीब इनके मडई में अचानक आग लग गई जिस कारण से घर में रखे बिस्तर, रजाई, लेवा बच्चों के कपड़े सहित अन्य सामान जलकर राख हो गए, आग किन कारणों से लगी इसकी जानकारी उन्हें नहीं हो पाई है अचानक इस अगलगी के कारण पूरा परिवार बेघर हो गया है।
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
- सम्राट सरकार के 30 दिन: विकास, सख्ती और नई व्यवस्थाओं की सात बड़ी पहल
इस मामले से संबंधित जानकारी लेने पर चैनपुर सीओ पुरेंद्र कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि ग्राम कुशहरिया में आग लगने से एक घर जल जाने की सूचना आवेदन के माध्यम से प्राप्त हुई है, जिसकी जांच के लिए संबंधित राजस्व कर्मी को निर्देशित किया गया है, ताकि नुकसान का आकलन करने के उपरांत सरकारी प्रावधान के तहत पीड़ित को मुआवजे की राशि उपलब्ध करवाई जा सके।
- गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना

