Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार डोभरी गांव निवासी सरिता कुमारी, पति राकेश कुमार, ने बताया कि 26 जुलाई को घरेलू विवाद को लेकर उनकी सास और जेठ ने पहले गाली-गलौज की। इसके बाद दोनों कथित रूप से कमरे में घुस आए और उनके साथ मारपीट करने लगे। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उन्हें आरोपितों के चंगुल से छुड़ाया।
घटना के बाद घायल अवस्था में सरिता कुमारी चैनपुर थाना पहुंचीं, जहां पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए चैनपुर सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद उन्होंने थाने में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में पूछे जाने पर चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



